बचपन जीवन का सबसे अच्छा समय होता है। इस दौरान बच्चों के मन में खुशी के अवसर पर अलग ही उत्साह रहता है। बात अगर इनके खुद के जन्मदिन की हो तो कहना ही क्या। अपने जन्मदिन के दिन बच्चों को माता-पिता और अपने चाहने वालों से एक से बढ़कर एक उपहार की उम्मीद लगी रहती है, लेकिन अगर उपहार के साथ शुभकामना संदेश भी मिलें, तो वो खुद को स्पेशल महसूस कर सकते हैं। इसलिए, मॉमजंक्शन लाया है बच्चों के लिए 100 से अधिक शुभकामना संदेश, जिन्हें आप उनके जन्मदिन पर भेज सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि इनके जरिए आप अपना प्यार बर्थ डे गर्ल/बॉय तक पहुंचा सकते हैं।

सबसे पहले हम लड़कों के लिए जन्मदिन के शुभकामना संदेश लेकर आए हैं।

लड़के के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं |

Happy Birthday Wishes In Hindi For Boys

अगर बर्थडे बॉय एक लड़का है, तो उसे खास महसूस कराने के लिए कुछ प्यार भरे संदेश भेजे जा सकते हैं। इन बर्थडे बधाइयों में आप बच्चे का नाम भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  1. दुनिया के सबसे अच्छे छोटे से लड़के को जन्मदिन मुबारक हो। ईश्वर आपका जीवन बहुत सुंदर बनाए।
  2. हैलो बेबी! आपकी मुस्कान बनी रहे, इसी कामना के साथ जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाइयां।
  3. आपके चेहरे पर हमेशा यह शानदार मुस्कान बनी रहे मेरे बेटा! भगवान आपको हमेशा सही रास्ता दिखाए, जन्मदिन मुबारक हो।
  4. मैं जब भी आप जैसे प्यारे बच्चे से मिलती हूं, तो मुझे लगता है कि आप भविष्य में महान काम करोगे। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे अनमोल रत्न।
  5. छोटे को जन्मदिन मुबारक हो, आज आपके खास दिन पर मैं प्यार भरे दिल से आपके खुशहाल जीवन की कामना करती हूं/करता हूं।
  6. आपका जन्म इस सुंदर दुनिया में और ज्यादा रोशनी फैलाने के लिए हुआ है। भगवान् करें कि आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों। हैप्पी बर्थ डे लिटिल बॉय।
  7. मेरे सबसे प्रिय बच्चे को जन्मदिन मुबारक हो। अपने सपनों के प्रति हमेशा आत्मविश्वास बनाए रखना, वो एक दिन जरूर पूरे होंगे।
  8. ब्रह्मांड के सबसे अद्भुत बच्चे जन्मदिन मुबारक हो, आज का आपका दिन आप ही की तरह स्वीट और शानदार हो।
  9. मुझे आशा है कि आपका जन्मदिन मस्ती, हंसी, उपहार, गुब्बारे और बहुत सारे केक से भरा होगा। दुनिया के सबसे प्यारे, छोटे-से लड़के को जन्मदिन की बधाई।
  10. आज एक बहुत ही प्यारे बच्चे का जन्मदिन है। मुझे उम्मीद है कि आप इस खूबसूरत दिन के हर पल का आनंद लेंगे, प्यारे बच्चे को हैप्पी बर्थ डे।
  11. वाह! आज तो आपका जन्मदिन है, इस खास मौके पर हम साथ में खुशियां मनाएंगें। आज के दिन मेरी भगवान से यही प्रार्थना है कि आपको वो सब कुछ मिले जिसके आप हकदार हो।
  12. हैप्पी बर्थडे लिटिल प्रिंस। आपके खूबसूरत चेहरे की मुस्कान हमेशा बनी रहे।
  1. जन्मदिन मुबारक हो, छुटकु राम, आप अपने आसपास ऐसे ही मुस्कुराहट बिखेरते रहो और सबके लाडले बने रहो।
  2.  एक छोटे-से , नटखट-से लड़के का आज जन्मदिन है, उसे मेरी ओर से ढेर सारा प्यार और हमेशा मुस्कुराते रहो।
  3. जीवन में सबसे कीमती चीज होती है छोटे बच्चे की मुस्कान, खुदा आपकी मुस्कान सलामत रखे। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
  4. डियर लिटिल चैम्प! हैप्पी बर्थ डे टू यू। आपका जीवन उत्साह और रोमांच से भरा रहे।
  5. जन्मदिन मुबारक हो राजकुमार! आपके सभी सपने और कामनाएं पूरी हों। सभी आपको ऐसे ही प्यार करते रहें।
  6. आज छुटकु का जन्मदिन है और यह शानदार अवसर घर को खुशियों से भर देगा। मुझे इस बात की खुशी है कि आप घर भर की खुशियों का कारण हो। सदा मुस्कुराते रहो।
  7. आप जैसा सुपर हीरो बच्चा मैंने आज तक नहीं देखा। बेटा, आप कमाल हो, जन्मदिन मुबारक हो।
  8. घर के लाडले और टीचर के फेवरेट स्टूडेंट को जन्मदिन मुबारक हो, आपकी प्रतिभा लगातार आपके माता-पिता का नाम रौशन करती रहे।
  9. छोटे से समझदार लड़के को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इस विशेष दिन पर हम कामना करते हैं कि प्यार और खुशी हमेशा आपकी दुनिया में मौजूद हो।
  10. उस सितारे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, जो घर भर के चेहरे की मुस्कान है। भगवान आपको सदा आशीर्वाद देते रहें।
  11. हेलो छोटे नवाब! आपको जन्मदिन मुबारक हो। आपसे कभी कोई न रूठे और आपके चेहरे की मुस्कान सदा बनी रहे।
  1. आपके बच्चे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मैं आपको ऐसे अद्भुत माता-पिता होने के लिए बधाई देता हूं/देती हूं।
  2. हैप्पी बर्थडे सुपर बॉय! आप बहुत लकी हो, क्योंकि आपने ऐसे परिवार में जन्म लिया है, जो आपसे बेहद प्यार करता है, सदा मुस्कुराते रहो।
  3. जीवन के रास्ते मुश्किल हैं, लेकिन तुम्हारे अंदर उन्हें पार करने की क्षमता है। हमेशा ऐसे ही बने रहना प्यारे बच्चे, जन्मदिन मुबारक हो।
  4. एक सुनहरा कल जिसकी प्रतीक्षा कर रहा है, उसे जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
  5. नन्हे फरिश्ते को उसके जन्मदिन पर प्यार भरा आशीर्वाद! हमेशा तरक्की करो और मुस्कुराते रहो।
  6. छोटे से शहजादे, आपकी मुस्कुराहट काबिले तारीफ है। इसे यूं ही बनाए रखना, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।
  7. लिटिल चॉकलेटी बॉय को हैप्पी बर्थडे, आपकी स्वीटनेस को कभी किसी की नजर न लगे।

आइए, छोटे लड़कों के लिए बर्थ डे विश के बाद लेख के अगले हिस्से में पढ़ते हैं लड़कियों के लिए जन्मदिन की बधाइयां।

लड़कियों के लिए जन्मदिन की बधाई 

Happy Birthday Wishes In Hindi For Girls

छोटी लड़कियों को बर्थडे संदेश भेजते समय उनसे प्यार जताना न भूलें, ये उनकी मुस्कराहट को बढ़ा सकता हैं।

  1. छोटी-सी, प्यारी-सी लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
  2. आप बहुत प्यारी बच्ची हैं, आपको देख कर फरिश्तों की याद आती है। आपको जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो!
  3. आज के दिन खुदा से यही दुआ है कि आपका जीवन आशीर्वाद से भर जाए! प्यारी लड़की को जन्मदिन मुबारक हो।
  4. आप जैसी स्वीट लिटिल गर्ल को बहुत सारा प्यार। ईश्वर करे कि आपका जीवन खुशियों से भरा हो, हैप्पी बर्थ डे डियर।
  5. हेलो क्यूटी! आप देखने में भले ही छोटी हो, लेकिन हम सभी को खुशी से भर देती हो। एक दिन आपका जीवन महान सफलता की कहानी बने,  इसी दुआ के साथ जन्मदिन मुबारक।
  6. शहर की सबसे प्यारी, छोटी-सी लड़की हमेशा मुस्कुराती रहे। जन्मदिन की शुभकामनाएं!
  7. आपकी मुस्कुराहट इंद्रधनुष से भी अधिक सुंदर है। आप किसी परी से कम नहीं लगती। जन्मदिन मुबारक हो, प्यारी लड़की!
  1. जिस तरह से आप अपनी क्यूटनेस से लोगों को आकर्षित करती हैं, उसी तरह खुशियां भी आपकी ओर खिंची चली आएं। जन्मदिन मुबारक हो एंजेल।
  2. धीरे-धीरे आप बड़ी हो रही हैं, लेकिन आपकी मासूमियत और कल्पनाशीलता हमेशा बनी रहे। इसी दुआ के साथ हैप्पी बर्थ डे टू यू ।
  3. आप अपने आसपास के लोगों की मुस्कान की वजह हो। मुझे उम्मीद है कि आने वाला भविष्य आपके लिए उज्ज्वल साबित होगा। प्यारी बच्ची को जन्मदिन की बधाई!
  4. जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी! आज आपको अपनी सबसे अच्छी पोशाक और अपने सबसे चमकदार जूते पहनने चाहिए, क्योंकि आज का दिन आपका है। खूब खुश रहो।
  5. आज हम आपके लिए एक सुरक्षित, मजेदार और खुशियों भरे जन्मदिन की कामना करते हैं। ईश्वर आपको वह सब कुछ प्रदान करे, जिसकी आप हकदार हैं। जन्मदिन मुबारक हो!
  6. आप अपने माता-पिता के लिए भगवान का सबसे कीमती उपहार हैं। सबसे अच्छी छोटी लड़की को जन्मदिन मुबारक हो।
  7. छुटकी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आपकी शक्कर जैसी मीठी बोली कितनी प्यारी है। खुदा करे आपके जीवन में खुशियों की तितलियां गुनगुनाती रहें।
  8. एक बहुत ही खास लड़की को जन्मदिन की बधाई! आप अपने जीवन में बहुत सारे चमकीले दिन देखो।
  9. इस खास दिन पर सबसे प्यारी और शानदार लड़की को जन्मदिन मुबारक! आने वालों सालों में भी आप ऐसे अपने परिवार का नाम रोशन करती रहो।
  10. आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्यारी परी। भगवान आपकी मासूमियत को लंबे समय तक बनाए रखें।
  11. जन्मदिन की शुभकामनाएं लाडली ! आपको बड़ों का आशीर्वाद और छोटों का प्यार हमेशा मिलता रहे।
  12. आपके जन्मदिन पर क्या उपहार दिया जा सकता हैं सिवाय एक प्यार भरे ग्रीटिंग कार्ड के। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्यारी लड़की।
  13. एक छोटी लड़की जो डॉल की तरह दिखती है, उसको जन्मदिन मुबारक हो।
  14. हेलो छोटी, आपके साथ खेलते-खेलते हमारा दिन कब गुजर जाता है पता हीं नहीं चलता। हम हर दिन आपसे और ज्यादा बंधते चले जाते हैं। हमेशा इतनी प्यारी बनी रहना।
  15. छोटी राजकुमारी, हमारे दिलों पर आपका राज है और ये हमेशा रहेगा। नटखट गुड़िया को जन्मदिन मुबारक हो।
  1. आपकी चमकदार आंखें और सुंदर बाल देखकर बार्बी डॉल की याद आती है। खुदा करे आपका जीवन खुशियों की खान हो। जन्मदिन मुबारक हो।
  2. हो सकता है कि आप बड़े होने के बाद अपनी शरारतें भूल जाओ, लेकिन वो हमें हमेशा याद रहेंगी। जब भी आपका बचपना याद आएगा हमारे चेहरे पर मुस्कान आना लाजिमी है। इस मुस्कान के लिए शुक्रिया परी, हैप्पी बर्थ डे टू यू।
  3. अपने पहले जन्मदिन के केक का स्वाद याद न हो, लेकिन आप हमेशा उस गर्मजोशी और प्यार को महसूस करेंगे, जो आपके माता-पिता इसे एक खास बनाने में लगाते हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं।
  4. लिटिल एंजेल आपको दिन-ब-दिन बढ़ते देखना अपने आप में एक सुंदर अहसास है। मुझे यकीन है कि आप अपने माता-पिता की तरह एक अच्छी इंसान बनेंगी। जन्मदिन मुबारक हो, प्यारी बिटिया।
  5. मेरी प्यारी छोटी राजकुमारी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। इस बेपरवाह मुस्कान को खुदा जिंदगी भर बनाए रखे।
  6. जीवन में मोड़ और उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन आपकी मासूम मुस्कान हमेशा हर मुश्किल को हरा देगी। जन्मदिन मुबारक हो।
  7. प्यारी-सी गोल मटोल लड़की को हैप्पी बर्थडे। आपके जीवन में खुशियों की बरसात होती रहे।
  8. जन्मदिन की बहुत बहुत शुभनाएं क्यूटी पाई। खुदा करे कि आपकी सारी विश इस जन्मदिन पर पूरी हो जाएं और हम आपका मुस्कुराता हुआ चेहरा देख सकें।

 अब पढ़ते हैं ऐसे जन्मदिन संदेश, जो माता-पिता अपने बच्चे को दे सकते हैं।

मां और पिताजी की ओर से बच्चों के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं | Happy Birthday Wishes For Daughter And Son In Hindi

बच्चों का जन्मदिन मां और पिता के लिए खास मौका होता है। इस दिन वो खास बधाई संदेशों के जरिए अपने बच्चे को स्पेशल महसूस करा सकते हैं। 

  1. डियर हम कभी भी तुम्हें उतना महान तोहफा नहीं दे सकते, जितना तुमने हमें दिया है। हम तुम्हारे जैसा बच्चा पाकर धन्य महसूस करते हैं। मां और पापा की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं।
  2. जन्मदिन मुबारक हो प्यारे बच्चे! आशा है कि आपका दिन उतना ही अद्भुत होगा जितने अद्भुत आप हो।
  3. हम कैसे माता-पिता साबित होंगे ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पास तुम्हारे जैसी प्यारी संतान है। जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे।
  4. जन्मदिन मुबारक हो हमारे अनमोल रत्न। आज के लिए आपको ढेर सारा प्यार और यह प्यार हमेशा बना रहेगा।
  1. आप हमारा हर साल उज्ज्वल बनाते हो, तो आपके बर्थ डे को खास बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। जन्मदिन मुबारक हो डियर!
  2. हमारे प्यारे बेटे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान तुम्हें तरक्की के नए रास्ते दिखाता रहे।
  3. तुम्हारे मां-पापा तुमसे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा तुम्हें खुश देखना चाहते हैं, जन्मदिन मुबारक हो बेटा!
  4. हर दिन हम भगवान को धन्यवाद देते हैं कि उन्होनें हमें इतना प्यारा बच्चा दिया। हमें तुम पर गर्व है। जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं।
  5. आप अपने माता-पिता के लिए एक खजाना हो और वो हमेशा तुम्हें बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। जन्मदिन मुबारक हो बेटे।
  6. तुम हमारी शान और खुशी हो। हमारे दिल-ओ-दिमाग पर हमेशा तुम्हारा ही राज रहेगा। जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे।
  1. हम हर दिन तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करते हैं, क्योंकि तुम्हारा खिलखिलाता चेहरा देखकर ही हमारे अंदर जान आती है। जन्मदिन मुबारक हो हमारे लड्डू।
  2. आपके लिए हमारा प्यार-दुलार कभी कम नहीं होगा, आज इस खास मौके पर यह हमारा दावा है। जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे।
  3. हमारे परिवार में आकर जिस तरह से आपने हमारी किस्मत चमकाई है, उसी तरह आप भी हमेशा चमकते रहो। जन्मदिन मुबारक हो हमारे प्यारे बच्चे।
  4. हम आपको जन्मदिन की प्यार भरी शुभकामनाएं भेज रहे हैं, उम्मीद करते हैं कि आप हमेशा अपनी प्यारी मुस्कान से हमारे दिन बेहतर बनाते रहेंगे। जन्मदिन मुबारक हो डियर।
  5. आपका दिन आपकी मुस्कुराहट की तरह रोशन और आपकी तरह प्यारा हो। जन्मदिन की शुभकामनाएं प्यारे बच्चे।
  6. हम अपने बच्चे पर बहुत गर्व करते हैं और भगवान को धन्यवाद देते हैं कि आज के दिन एक नन्हे फरिश्ते को उन्होंने हमारे परिवार में शामिल होने के लिए भेजा। आपको जन्मदिन मुबारक हो।
  7. आपका माता-पिता होना हमारे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। हम तुम्हारी जादुई मुस्कराहट पर नाज महसूस करते हैं, खुदा इसे बनाए रखे। हैप्पी बर्थडे टू यू।
  8. जब आप इस दुनिया में आए, तो हमें पहली नजर में आपसे प्यार हो गया। हम वादा करते हैं कि यह प्यार और सहयोग जीवन भर बना रहेगा। जन्मदिन मुबारक हो बच्चे।
  9. आपके होने से मुझे बहुत प्यार, खुशी और गर्व हासिल होता है। भगवान आपको लंबी उम्र दे। जन्मदिन मुबारक हो।
  10. हम हमेशा आपकी केयर करने और आपको सही रास्ता दिखाने का वादा करते हैं। हम पर विश्वास रखना हमारे प्यारे बच्चे, तुम्हारा जन्मदिन ढेरों खुशियां लेकर आए।
  11. आपके माता-पिता आपको दुनिया की किसी भी चीज से ज्यादा प्यार करते हैं। एक शानदार जन्मदिन के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामाएं।
  12. जन्मदिन मुबारक हो हमारे प्यारे बच्चे। भले ही हमने तुम्हें जन्म दिया है, लेकिन हम तुम्हारे साथ ज्यादा जीवन से भरे नजर आते हैं।
  13. तुम्हारे आने से जीवन बदल गया है, अब परिवार में खुशहाली और प्यार ज्यादा है। हैप्पी बर्थडे बेटा।
  14. प्यारे बच्चे आपको आगे बढ़ते देख हमें बहुत खुशी होती है, भगवान करे आप ऐसे ही हमारा सम्मान बढ़ाते रहो, हैप्पी बर्थडे बेटा।
  15. आसमान की बुलंदियों को छूने का हौसला अपने अंदर रखना हमारे प्यारे बेबी। आपका जन्मदिन और आने वाला समय ढेरों खुशियां लेकर आए।
  16.  जन्मदिन मुबारक हो, भगवान करे आपका जीवन खुशियों से भरपूर हो और प्यारी-सी स्माइल के साथ हमारा लाडला अपना जन्मदिन मनाए।
  17. आज आपका जन्मदिन है और हम सोच रहे हैं कि उसे क्या सरप्राइज दें, जो खुद हमारे लिए एक प्यारा सरप्राइज है। मम्मी और पापा की तरफ से आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।
  18.  हेलो प्यारे बच्चे, मम्मी-पापा की ओर से जन्मदिन मुबारक हो, हम आपकी विश लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। आपको क्या गिफ्ट चाहिए जल्दी से बताना डियर।
  19. आप नहीं जानते कि आपको दुआओं में मांगा गया है, इसलिए आप हमारे दिल के सबसे करीब हो और हमेशा रहोगे। हैप्पी बर्थडे डियर।
  20. हैप्पी बर्थ डे हमारे छोटे हीरो। उम्मीद करते हैं कि आपका आज का दिन शानदार और खुशियों भरा होगा। सदा खुश रहो।

आइए लेख के अगले हिस्से में दादा-दादी के की ओर से बर्थडे की शायरी पढ़ते हैं।

पोते और पोती के जन्मदिन पर बधाई संदेश

जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में भला दादा-दादी क्यों पीछे रहें। अगर पोते और पोती को जन्मदिन पर प्यार भरा आशीर्वाद देना चाहते हैं, तो इन बधाई संदेशों की मदद ले सकते हैं। 

  1. घर में आपके आने की खुशी को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। हमें हमारा बचपन लौटाने के लिए शुक्रिया। दादा-दादी की ओर से हैप्पी बर्थडे लिटिल एंजेल।
  2. एक इंसान के जीवन में सबसे खुशी का दिन होता है, जब वो ग्रैंडपैरेंट्स बनते हैं। आज वो दिन है जिस दिन आप हमारे परिवार में आए। आज का दिन बेहद खास है। सदा खुश रहो बच्चे।
  3. आपके जन्मदिन पर हम आपकी लंबी उम्र की कामना करते हैं, हैप्पी बर्थडे डियर।
  4. दादी के लाडले/लाडली और दादा के चैम्प को जन्मदिन मुबारक हो।
  5. लोग कहते हैं कि दादा-दादी का प्यार बच्चे को बिगाड़ता है फिर भी हमें उनकी चिंता नहीं, हम ऐसे ही आपको प्यार करते रहेंगे, जन्मदिन मुबारक हो ग्रैंडसन/डॉटर।
  6. ग्रैंड चाइल्ड से कीमती एक व्यक्ति के लिए कुछ भी नहीं होता। आप हमारे लिए अनमोल हो। हैप्पी बर्थडे डियर।
  1. आज आपके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको यह आशीर्वाद देते हैं कि आप सदा स्वस्थ और खुश रहो।
  2. जब भी आप हमारे सामने होते हो, हम अपनी उम्र भूल जाते हैं और आपकी तरह नटखट हो जाते हैं। जीवन में खुशहाली लाने के लिए शुक्रिया नन्हे दोस्त।
  3. हमारे क्यूट और नॉटी बच्चे को जन्मदिन के ढेरों शुभकामनाएं।
  4. उस बच्चे को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिसमें सारे परिवार की जान बसती है। आज दादा दादी से प्यार दुलार लेना न भूलना।
  5. बूढ़ी आंखों की चमक हो आप, भगवान करे आपको हमारी उम्र लग जाए। हैप्पी बर्थडे डियर।
  6. नन्ही परी को जन्मदिन मुबारक हो और वो अपनी मुस्कान से घर को रोशन करती रहे।
  7. हैप्पी बर्थडे राजकुमार! एक अच्छे इंसान बनो और अपने दादा-दादी का नाम रोशन करो।
  8. हमारे ढलते जीवन में उम्मीद की किरण बनने वाले नन्हे शैतान को जन्मदिन मुबारक हो।
  1. जिस तरह से हम आपको प्यार करते हैं, उसी तरह आपको दुनिया भर से प्यार मिले। जन्मदिन मुबारक हो ग्रैंडसन/डॉटर
  2. पोते की मीठी और तोतली आवाज से सुरीला कुछ नहीं हो सकता। प्यारे से बच्चे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
  3. आपको पता है कि दादा दादी की जान आप में बसती है, इसलिए उनसे कभी नाराज मत होना। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं प्यारे बच्चे। सदा खुश रहो और ईश्वर आपको लंबी उम्र दे।
  4. जन्मदिन की बधाई हो छोटे दोस्त, एक नई कहानी तुम्हारा इंतजार कर रही है। आपको कहानियां सुनाना मेरा पसंदीदा काम है, इसलिए इसके लिए जल्दी टाइम निकालना।
  5. मेरे खास पोते को, जन्मदिन की बधाई। आप इसी तरह से चमकते रहें! आशा है कि यह वर्ष आपके लिए वह सब कुछ लेकर आए, जिसकी आप कामना करते हैं।
  6. जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी शैतानियां मुझे सबसे ज्यादा पसंद हैं, आने वाले साल में भी इन्हें बरकरार रखना।
  7. प्यारी पोती को, जन्मदिन मुबारक हो! आप उन सभी चीजों को करें, जो आपको सबसे अधिक खुश करती हैं और हमेशा याद रखें कि आप मेरे लिए कितने मायने रखते हैं।
  8. मेरे अद्भुत पोते को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको इस आंगन में खेलते हुए देखना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
  9. आपने अपने आसपास के सभी लोगों के दिल को और जीवन को कितना छुआ है। मुझे उम्मीद है कि आज आप जन्मदिन का जश्न मनाने का पूरा आनंद लेंगे। जन्मदिन मुबारक हो बेटा।
  10. हम जानते हैं कि आज के दिन आप अच्छे खासे व्यस्त होगे, लेकिन थोड़ा टाइम निकालकर यह भी याद करना कि आप हमारी नजर में कितने खास हैं। दादी और दादा की तरफ से जन्मदिन की बधाई।
  11. जन्मदिन की शुभकामनाएं लड्डू। आप देखने में भले ही छोटे हैं, लेकिन आपका दिल बहुत बड़ा है, आप एक सच्चे सुपरस्टार हैं।
  12. हैप्पी बर्थडे दादा जी के लाडले। तुम्हारी दादी ने तुम्हारे लिए प्यार भेजा है। खूब एन्जॉय करना।
  13. प्रिय पोते, आप केवल थोड़े समय के लिए मेरा हाथ पकड़ते हैं, लेकिन आप जीवन भर मेरे दिल में रहेंगे। जन्मदिन की शुभकामनाएं।
  14. हैप्पी बर्थ डे घर को रोनक, हमेशा ऐसे ही खिलखिलाती रहो और अपने दादा-दादी का प्यार पाती रहो।
  15. हे ग्रैंडसन, हमने सुना है कि आप इस साल अपनी बर्थडे पार्टी को रॉकिंग बनाना चाहते हो, मैंने और तुम्हारी दादी ने डिस्को ड्रेस खरीद ली है। जन्मदिन मुबारक हो।
  16. हेलो डियर क्या अपने इस बर्थडे पर तुम अपने दादा-दादी की गोद में बैठकर केक खाना पसंद करोगे। हम तीनों के लिए मैंने बेबी स्पून खरीदे हैं। उम्मीद करते हैं जन्मदिन और केक मजेदार होगा।

लेख के अंतिम हिस्से में पढ़ते हैं कुछ मजेदार फनी विशेज।

बच्चों के लिए जन्मदिन की मजेदार शुभकामनाएं 

Funny Happy Birthday Wishes In Hindi

फनी बर्थडे विश बच्चों को हमेशा पसंद आते हैं, इसलिए आप उन्हें बधाई देने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  1. हैप्पी बर्थ डे शैतान के नाना, आपके जन्मदिन पर हम कामना करते हैं कि एक ट्रक भरके कैंडीज और केक बांटे जाएं।
  2.  शक्तिमान और स्पाइडरमैन दोनों को बेरोजगार करने वाले बच्चे को जन्मदिन मुबारक हो।
  3. आज जन्मदिन है आपका इसलिए पूरी तरह छुट्टी मनाना बनता है, सिर्फ होमवर्क से ही नहीं, बल्कि कार्टून और वीडियो गेम से भी। दोस्तों के साथ मजे करो। हैप्पी बर्थ डे डियर।
  4. आज केक खाने से पहले और बाद में टूथब्रश करना न भूलना। जन्मदिन मुबारक हो स्वीटू।
  5. छोटे से राजकुमार को जन्मदिन मुबारक हो, क्या वो अपनी पसंदीदा राजकुमारी को जन्मदिन की पार्टी में बुलाने वाले हैं?
  6. हैप्पी बर्थ डे डॉन/लेडी डॉन, तो आज पार्टी में गुंडागर्दी होगी या डांस? अपनी नकली पिस्तौल से लोगों को डराना मत भूलना।
  7. छोटे से क्यूट से बच्चे को गिफ्ट में क्या चाहिए? मैं सोच रहा हूं आपके लिए एक मंकी कैप खरीदी जाए बस आप नाराज न होना। जन्मदिन मुबारक हो।
  8.  हमने सुना है कि आपके दोस्तों को मीठा बहुत पसंद हैं, आज पार्टी में 70 किलो का केक कहीं कम न पड़ जाए। जन्मदिन मुबारक हो स्वीट गर्ल।
  9. मोटे-मोटे गाल और लाल नाक वाले बच्चे को जन्मदिन मुबारक हो। भगवान आपके गालों को मुझसे बचाए रखे।
  10. पॉकेट मनी के पैसों से फरारी खरीदने का प्लान बनाया जा सकता है। ये काम बस आपके जैसा साहसी बच्चा कर सकता है। जन्मदिन मुबारक हो अमीर आदमी।
  11. उल्टी चप्पल पहनकर, खाने की हर चीज में कमी निकालने वाली नकचढ़ी गुड़िया को जन्मदिन मुबारक हो। आपकी मासूमियत बनी रहे।
  12. पहलवान बच्चे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उम्मीद करते हैं कि आज आप एक फूंक में सारी मोमबत्तियां बुझा दोगे।
  13. सरकार को एक नियम बनाना चाहिए कि बर्थडे के दिन बच्चे पार्टी खुद अरेंज करेंगें और मम्मी-पापा आराम से बैठकर केक खाएंगे। अगर ऐसा हो तो कितना अच्छा हो। हैप्पी बर्थ डे डियर।
  14. अगर आपको शरारतों से फुरसत मिले, तो हमारी जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीकार कीजिए छोटू महाराज।
  15. जन्मदिन मुबारक हो, आप अगर बिना कहे अपना होमवर्क पूरा कर दिया करो, तो हम आपको एक सरप्राइज देने के बारे में सोच सकते हैं।
  16. बच्चा टोली के नेता, बाल कलाकार और नटखट बच्चे को जन्मदिन मुबारक हो।
  17. छोटा भीम और डोरेमॉन की सबसे बड़े फैन और मम्मी-पापा की लाडली बिटिया को जन्मदिन मुबारक हो।
  1. वैसे जो बच्चे दूध नहीं पीते और खाने में आना-कानी करते हैं उन्हें कोई गिफ्ट नहीं देता, लेकिन हमारा दिल जरा बड़ा है, इसलिए आपके लिए गिफ्ट और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। उम्मीद करते हैं इस साल आप अपने खाने-पीने पर ध्यान देंगें और मम्मी-पापा को परेशान नहीं करोगे।
  2. जन्मदिन मुबारक हो लड्डू, भगवान करे कि आपके टूटे हुए दांत जल्दी से आ जाएं और आप सुंदर सुंदर सेल्फी खींच सको।
  3. अब भाई-बहन की चॉकलेट पर नजर रखने की आदत सुधार लीजिए, क्योंकि आप एक साल और बड़े हो गए हो। हैप्पी बर्थ डे डियर।
  4. भविष्य के सुपरस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं!
  5. अपने खिलौने तोड़ने के शौकीन बच्चे को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, इस जन्मदिन पर और खिलौनों की बरसात हो।
  6. आज आपका जन्मदिन है, इसलिए आप पूरे दिन मनचाही शरारत कर सकते हैं और अपनी फेवेरेट डिज्नी फिल्म भी देख सकते हैं।
  7. जन्मदिन मुबारक हो लिटिल चैम्प, उम्मीद करते है कि इस साल आप किताबों से दोस्ती करने में कामयाब होगे।
  1. जन्मदिन मुबारक हो मम्मी के लाडले, इस साल आपकी शरारतें और चेहरे की मुस्कान बढ़े, सिलेबस नहीं।
  2. वीडियो गेम के वर्ल्ड चैम्पियन को जन्मदिन मुबारक हो।
  3. नयी फ्रॉक और फेयरी वाली स्टिक लेकर अपनी जादुई मुस्कान से दिल पर छाने वाली परी को हैप्पी बर्थडे।
  4. जन्मदिन मुबारक हो जूनियर गब्बर, इस साल भी घर में तुम्हारा आतंक कायम रहे।
  5. हैप्पी बर्थडे लिटिल गर्ल, भगवान करे कि आपको इस साल अपनी मनचाही बार्बी डॉल गिफ्ट में मिले।
  6. जन्मदिन मुबारक हो छोटे बच्चे, कैंडी, मार्शमैलो, चॉकलेट और केक के बीच आप भी एक स्वीट टॉफी जैसे दिखाई देते हो, खुद को चींटों से बचाना डियर।

तो ये थे कुछ बर्थडे विश जिनके जरिए आप बच्चों को अपना प्यार दिखा सकते हैं। उनके जन्मदिन पर एक सुंदर गिफ्ट के साथ एक ग्रीटिंग कार्ड पर आप इन संदेशों को लिख सकते हैं। अगर बर्थडे बॉय या गर्ल आपसे दूर हैं, तो आप सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दे सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको ये प्यार भरे संदेश पसंद आए होंगे।